आतिशी आज (21 सितंबर, शनिवार) शाम 4.30 बजे शपथ लेंगी.
- Posted By: Tejyug News LIVE
- दिल्ली
- Updated: 21 September, 2024 15:19
- 326
दिल्ली की मनोनीत सीएम आतिशी आज (21 सितंबर, शनिवार) शाम 4.30 बजे शपथ लेंगी. उनके साथ कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे. कालकाजी से विधायक आतिशी के साथ पांच अन्य नेताओं को एलजी विनय कुमार सक्सेना मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन एकबार फिर मंत्री पद की शपथ लेंगे तो वहीं पहली बार कैबिनेट में शामिल किए जा रहे मुकेश अहलावत भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.

Comments