राहुल गांधी को ओलंपिक पदक विजेताओं के साथ सबसे आखिरी पंक्ति में बैठे हुए देखा गया.
- Posted By: Tejyug News LIVE
- दिल्ली
- Updated: 15 August, 2024 23:32
- 361
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से लगातार 11वीं बार देश को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया. स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राहुल गांधी को ओलंपिक पदक विजेताओं के साथ सबसे आखिरी पंक्ति में बैठे हुए देखा गया. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि समारोह को लेकर भी राजनीति की जा रही है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा, "रक्षा मंत्रालय इतना खराब व्यवहार क्यों कर रहा है. राजनाथ जी आपसे ये उम्मीद नहीं थी"

Comments