- 29°C Noida, Uttar Pradesh |
- Last Update 11:30 am
- 29°C Greater Noida, Uttar Pradesh
आवारा गौवंश उजाड़ रहे किसानों की फसल , किसान कर रहे कड़ाके की ठंड में खेतों की रखवाली
ऊंचागांव : क्षेत्र के किसान आवारा पशुओं से फसलों को बर्बाद होने से बचाने के लिए परेशान हैं। किसान इसकी शिकायत प्रशासन से करते हैं। लेकिन समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकलता है। कई इलाकों में आवारा पशुओं की वजह से किसानों की पूरी फ़सल तक तबाह हो चुकी हैं। किसानों की फसल को सुरक्षित करने के लिए प्रशासनिक आला अधिकारियों की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा करना कठिन हो गया है। अपनी फसल को इन आवारा पशुओं से बचाने के लिए किसान कड़ाके की ठंड में खेत में रखवाली करने को मजबूर हैं। किसानों की सरसों, गेहूं, गन्ना, मार्च महीने में पककर तैयार होगी। लेकिन खेतों में अभी फसल बचाना मुश्किल हो रहा है। सबसे अधिक समस्या उन किसानों को हो रही है। जिनके खेत सड़क किनारे हैं। क्योंकि आवारा मवेशी रोड पर झुंड बनाकर निकलते हैं। और आस पास खड़ी फसल चर लेते हैं। जिसको लेकर किसान बहुत परेशान हैं। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए कड़ाके के ठंड में रातें जागकर काट रहे हैं। उसके बाद भी आवारा गौवंश पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। गोवंशो के झुंड के झुंड खेतों में से होकर गुजरते हैं, तो किसानों की फ़सल नष्ट करते हुए चले जाते हैं। किसानों को इन आवारा गौवंश से फसलों की रक्षा के लिए दिन रात खेतों में रहना पड़ता है। कुछ किसानों ने तारकसी, कंटीली झाड़ियां लगाकर खेतों की बाड़ेबंदी की है। लेकिन पशुओं के इन झुंड के आगे सब बेकार है। ग्रामीणों ने बताया कि पूरा गांव आवारा गौवंश पशुओं के द्वारा फसलों में किए जा रहे नुकसान से परेशान हैं। आवारा गौवंश पशु गेहूं, सरसों, गन्ना, बरसीम, टमाटर, मटर, आदि फसलों को उजाड़ रहे हैं। जिससे किसान रात दिन अपनी फसल को बचाने के लिए कड़ाके की ठंड में रातों को जागकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं।
0 Comment