Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
ताज़ा खबर

अब पुंडरी में ट्रिपल ईंजन की रफ्तार से कार्य होंगे : नवीन जिंदल

अब पुंडरी में ट्रिपल ईंजन की रफ्तार से कार्य होंगे : नवीन जिंदल 

कैथल

(कृष्ण प्रजापति)

  • भविष्यवाणी हुई सच, सतपाल जांबा ने कमल खिलाकर पूंडरी में रचा इतिहास

जिंदल की उपस्थिति से जांबा के पक्ष में बना माहौल, खूब किया प्रचार 

हल्के के नवनियुक्त भाजपा विधायक सतपाल जांबा की ऐतिहासिक जीत के पीछे एक बड़ा हाथ प्रसिद्ध उद्योगपति और कुरुक्षेत्र लोकसभा से लोकप्रिय सांसद नवीन जिंदल का रहा है। जिंदल ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि केंद्र में जिस पार्टी की सरकार होती है, प्रदेश में भी उसी पार्टी की सरकार बनती है, और यह बात जहां प्रदेश की पूर्ण बहुमत की बनी सरकार व सूबे की राजनीति में सच साबित हुई तो वहीं पुंडरी में सच हुई और इतिहास रचा गया। सांसद नवीन जिंदल ने सतपाल जांबा को न केवल व्यक्तिगत रूप से आशीर्वाद दिया, बल्कि चुनाव प्रचार के दौरान हर कदम पर उनका साथ दिया। जिंदल ने कई जनसभाओं में शिरकत की और डोर-टू-डोर प्रचार करके जांबा के लिए वोट मांगे। चुनाव अभियान के दौरान उनका कहना था कि हम कुछ न कुछ नवीन करेंगे और अंततः उनकी यह बात सच साबित हुई, जब सतपाल जांबा ने पूंडरी में भाजपा का कमल खिलाकर इतिहास रच दिया।

जांबा के चुनावी प्रचार में एमपी नवीन जिंदल की भूमिका बेहद अहम रही। उन्होंने न केवल अपनी उपस्थिति से जांबा के पक्ष में माहौल बनाया, बल्कि लगातार जनता के बीच जाकर भाजपा के विकास कार्यों और नीतियों का प्रचार किया। जिंदल ने कई बार जनसभाओं में जनता से अपील करते हुए कहा था कि वे लोकसभा की तर्ज पर और उससे बढ़कर सतपाल जांबा को समर्थन दें और भाजपा की जीत सुनिश्चित करें। उनकी मेहनत और रणनीति ने सतपाल जांबा को जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।अब चुनाव परिणामों के बाद, यह स्पष्ट हो गया कि नवीन जिंदल की भविष्यवाणी और उनकी अथक मेहनत ने सतपाल जांबा की जीत में अहम भूमिका निभाई। जनता ने जिंदल के विश्वास पर भरोसा जताया और भाजपा को अपना समर्थन दिया, जिसके परिणामस्वरूप पूंडरी में भाजपा का झंडा लहराया। इस दौरान नवीन जिंदल ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें अटूट विश्वास था कि सतपाल जांबा के नेतृत्व में पूंडरी में भाजपा की जीत निश्चित है और आज यह जीत पूंडरी के विकास और समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि अब पुंडरी में ट्रिपल ईंजन की रफ्तार से कार्य होंगे।इस जीत के साथ ही पूंडरी की जनता ने भाजपा और सतपाल जांबा को अपना आशीर्वाद दिया, जिससे यह साबित हो गया कि नवीन जिंदल की रणनीति और भविष्यवाणी सटीक थी।

You can share this post!

शारदीय नवरात्रि का छठवां दिन मां कात्यायनी को समर्पित

सतपाल जांबा और भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments