अलीगढ़ के फकीरा गांव में ट्रक ने पहले एक वाहन को टक्कर मारी
- Posted By: Tejyug News LIVE
- एक्सीडेंट
- Updated: 27 October, 2024 16:18
- 412
अलीगढ़ के फकीरा गांव में ट्रक ने पहले एक वाहन को टक्कर मारी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में गांव की ओर बढ़ गया. ट्रक इतनी तेजी से आगे बढ़ा कि सड़क पर खड़े किसी भी वाहन को बगैर ध्यान दिए, वह सीधा गांव के अंदर पहुंच गया. वहां खड़ी एक बुग्गी के ऊपर चढ़ गया फिर सड़क से 5 फीट ऊंचे मकान में घुस गया. गांववालों ने तुरंत ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी की जान नहीं गई, लेकिन कुछ लोग मामूली रूप से घायल हो गए.

Comments