Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
क्राइम

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का सिंभावली पुलिस ने किया पर्दाफाश।

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का सिंभावली पुलिस ने किया पर्दाफाश।

सिंभावली,हापुड़।

रिपोर्ट  रविंद्र सिंह तोमर।

2024 लोकसभा चुनाव से पहले आचार संहिता का उद्घोष क्या हुआ जनपद हापुड़ की पुलिस तत्काल प्रभाव से एक्शन में आ गई और जिसके चलते थाना सिंभावली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार और उनके विश्वसनीय टीम ने सराहना कार्य किया है। आपको बता दे कि थाना सिम्भावली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे/निशानदेही पर 20 अवैध तमन्चे, 02 अर्धनिर्मित तमन्चे, (कुल-22 अवैध असलहा) व 05 जिन्दा कारतूस एवं अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध शस्त्रों को बनाकर, डिमाण्ड आने पर अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करता था। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त प्रत्येक अवैध तमंचे को 5-7 हजार रूपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। साथ ही आपको ये भी बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना सिम्भावली पर हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित 03 अभियोग पंजीकृत हैं।

You can share this post!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान 2022 में मिलेंगे सभी को मकान लेकिन लेकिन नहीं मिले अभी तक मकान चंडीगढ़ चार नंबर कॉलोनी के अंतर्गत

गढ़मुक्तेश्वर पुलिस के शिकंजे में अवैध शराब तस्कर।

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments