- 29°C Noida, Uttar Pradesh |
- Last Update 11:30 am
- 29°C Greater Noida, Uttar Pradesh
बाबा देवनाथ योगी अखाड़ा महामंडलेश्वर 1008 वाल्मीकि समाज के जगतगुरु स्थान दरिया गांव चंडीगढ़ देश के सम्मानित नागरिकों से की अपील
सुनील कुमार पांडेय चंडीगढ़
मैं देवा नाथ महामंडलेश्वर 1008 योगी अखाड़ा जगतगुरु वाल्मीकि समाज आज देश के सम्मानित सदस्यों से अपील करता हूं कि, देश का तिरंगा झुकने मत दो, आज समय है, जब तिरंगे के सम्मान में हमारे देश की सिपाही अपनी जान पर खेल कर, इस देश की रक्षा करते हैं, इस भारत ध्वज के लिए हजारों बलिदानियों ने इस तिरंगे के लिए इस देश के लिए अपना जान न्योछावर करने से पीछे नहीं हटे, आज देश के कुछ देशद्रोही हमारे देश का ध्वज लगातार जला रहे हैं, और पहले पैरों तले कुचल रहे हैं, हम इस देश के नागरिक होने के नाते कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते ,एवं भारत देश के नागरिकों को तिरंगे के सम्मान में हमारा साथ देकर देश के एक जिम्मेदार नागरिक बने, देश की सरकार नरेंद्र मोदी से में अपील करता हूं ,ऐसे देशद्रोहियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो, एवं इनको देश में लेकर आए और इन्हें फांसी दी जाए। ताकि कोई देश द्रोही हमारे देश की तरफ एवं हमारी तिरंगी की तरफ गलत नजर उठाने से पहले 100 बार सोचे ,बब्बर खालसा एवं पन्नू द्वारा हमारे देश का तिरंगा जलाया जा रहा है। एवं कुचला जा रहा है। इस पर जब मैंने आवाज उठाई तो हमें नंबरों से जान से मारने की धमकी आई । इस पर चंडीगढ़ सरकार ने हमारी सुरक्षा के लिए स्थानीय सुरक्षा तो दी,लेकिन मेरे घर से बाहर जाने पर कोई भी सुरक्षा नहीं दी। इससे अफसोस होता है । की क्या हम तिरंगे के अपमान को सहते रहे, क्या तिरंगे के सम्मान पर बोलना हमारे देशवासियों को शोभा नहीं देता ,एक बड़ा सवाल है। चंडीगढ़ प्रशासन हमें पूर्ण सुरक्षा दें, में भारत सरकार से अनुरोध करता हूं।।
0 Comment