Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
राज्य

भाजपा महिला मोर्चा ने सदर विधायक को विकास विरोधी बताया

भाजपा महिला मोर्चा ने सदर विधायक को विकास विरोधी बताया

विकास योजनाओं को पूरा कराने के लिये भाजपा महिला मोर्चा ने डीएम को सौंपा पत्र

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सपा के सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव को विकास विरोधी बताते हुए डीएम को एक ज्ञापन दिया, जिसमें कहा गया कि जिस तरह सपा के सदर विधायक पूर्व भाजपा के सांसद हरीश द्विवेदी की पुरानी परियोजनाओं जिसमें रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण भी शामिल हैं, उसका विरोध करके उन्होंने बता दिया, कि वह विकास विरोधी है। अब विधायकजी को समझ में आ गया होगा, कि चहेतों को लाभ पहुंचाना कभी-कभी कितना घातक भी हो सकता है। मीडिया पहले भी कह चुकी है, कि ओवर ब्रिज का विरोध करके और अंडरपास का समर्थन करके एक तरह से विधायक ने राजनीति को ही दांव पर लगा दिया। अपने पुरानी परियोजनाओं को तो विधायकजी पूरा नहीं करवा पा रहे हैं, और चले हैं, दूसरे की परियोजनाओं का विरोध करके उसे रोकवाना।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. रोली सिंह ने शुक्रवार को मोर्चा पदाधिकारियों के साथ डीएम से मिली और उन्हें एक पत्र सौंपा, जिसमें जनपद में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के कार्यकाल में विकास कार्यों के जिन योजनाओं को स्वीकृति मिली थी उसे प्राथमिकता से पूरा कराया जाय। डीएम को पत्र देने के बाद डॉ. रोली सिंह ने बताया कि बस्ती शुगर मिल रेलवे क्रांसिग संख्या 198 पर ओवर व्रिज का कार्य प्रस्तावित है, किन्तु समाजवादी पार्टी के विधायक द्वारा उसका विरोध किया जा रहा है, यह स्थितियां चिन्ताजनक हैं। विकसित भारत के निर्माण में बस्ती को विकसित करने की बड़ी परियोजनाओं को रोकने का मतलब विकास को रोकने जैसा माना जाता है। कहा कि पूर्व सांसद एवं असम के प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी ने अपने कार्यकाल में बस्ती के विकास के लिये अनेक परियोजनाओं को स्वीकृत कराया था किन्तु सपा के जन प्रतिनिधि जान बूझकर उसे रोकना चाहते हैं। बस्ती शुगर मिल रेलवे क्रांसिग और पाण्डेय बाजार में प्रायः जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में व्यापक जनहित में इसे किसी भी स्थिति में न रोका जाय। डीएम को पत्र देते समय मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की लक्ष्मी अरोरा, शैल त्रिपाठी, मृदुल शुक्ला, सोमी सरदाना, राजेश कुमार आदि शामिल रही।

You can share this post!

सड़क ‘टूटे’ या ‘धंसे’ एक्सईएन, एई और जेई को ‘बखरा’ से ‘मतलब’

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग की

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments