Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
ताज़ा खबर

भ्रष्टाचार में गांव वाले बीडीओ रुधौली को करेगें सम्मानित

भ्रष्टाचार में गांव वाले बीडीओ रुधौली को करेगें सम्मानित

-पैड़ा में भ्रष्टाचार फैले इस लिए बीडीओ साहब ने इस गांव को गोद लिया

बस्ती। अब तो धीरे-धीरे यह लगने लगा है, कि रुधौली के बीडीओ साहब को भ्रष्टाचार से कोई मतलब नहीं, भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाने के बजाय खुद ही भ्रष्टाचार फैला रहे है। इनकी प्राथमिकता भ्रष्टाचार रोकना नहीं, बल्कि अपने हितों की पूर्ति करना माना जा रहा है। अब तो आम जनता भी दबी जुबान कहने से नहीं चूक रहे कि जब जिम्मेदार खुद ही भ्रष्टाचार में शामिल हों, तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन होगा। इससे आम जनता का सरकार और प्रशासन पर से विश्वास उठना मुमकिन लोगों को लगता है कि जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने के बजाय शुविधा शुल्क के अभाव में  भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में परहेज नही करते है।

कहना गलत नहीं होगा कि रुधौली के खण्ड विकास अधिकारी योगेन्द्र राम त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पैड़ा में भ्रष्टाचार बढ़ने के अलावा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीडीओ साहब पर भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी इस कदर हावी होतें जा रहें है, कि इनका अस्तित्व ही समाप्त होता जा रहा है। मानो बीडीओ साहब सरकार से अपनी निजी दुश्मनी निकाल रहे हैं।

कुर्सी के नशे में चूर बीडीओ साहब भ्रष्टाचार में इस कदर डूबे हुए हैं कि मनरेगा योजना के रजिस्टरों में मजदूरों की संख्या अधिक दर्ज कराते हैं, जबकि वास्तविकता में मजदूरों की संख्या कम होती है जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो ही रहा है साथ ही साथ विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही हैं पंचायतों के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में सफलता प्राप्त करने में मस्त है कहना गलत नही होगा कि बीडीओ साहब सरकार की योजना को धूमिल करने पर आमदा हो गए हैं। बीडीओ साहब की मेहबानी से पैड़ा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुंच चुका है। बीडीओ साहब व्यापक भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना मुनासिब नहीं समझते। मानो बीडीओ साहब पैड़ा ग्राम पंचायत को गोद ले लिए हों। मीडिया का फोन नहीं उठाते हैं और अधिकारियों से भी दूरी बनाए रखने में सक्ष्म वीडीओ साहब अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने एवं  अधिकारियों को गुमराह करने में माहिर साबित होते हुए कभी कभार जांच के नाम पर लीपापोती कर असली रिपोर्ट के बजाय फर्जी रिपोर्ट प्रेषित कर ग्राम पंचायत पैड़ा भ्रष्टाचार में भ्रष्टाचार करने कारने पर आमदा भ्रष्ट बीडीओ की संलिप्तता के कारण भ्रष्टाचारियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण ग्राम पंचायत पैड़ा में भ्रष्टाचार की जड़ें और भी मजबूत हो रही हैं। बीडीओ साहब फर्जी रिपोर्ट के जरिए अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। जनपद में यदि भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता करायी जाए तो बीडीओ रुधौली योगेन्द्र राम त्रिपाठी जी को सम्मानित होना तय है। उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायत पैड़ा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है।यदि उच्च अधिकारियों द्वारा मामले में हस्तक्षेप नहीं किया जाता है तो ग्राम पंचायत पैड़ा भ्रष्टाचार में तब्दील होते हुए उच्च अधिकारियों सहित सरकार की छवि धूमिल होगा  अब उच्च अधिकारियों की भूमिका बीडीओ साहब के खिलाफ जांच एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु अधिकारियों को कदम उठाने चाहिए जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। आम जनता चिंतित है कि यदि भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो ग्राम पंचायत पैड़ा का भविष्य खराब हो जाएगा अब देखना यह कि भ्रष्ट्राचार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके मुख्य विकास अधिकारी द्वारा क्या कार्रवाई करते है?

You can share this post!

मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति लड़ेगी पत्रकारों के हितों की लड़ाई

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए वीडियोग्राफी जरूर बनाएःडीएम

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments