अवैध शस्त्र फैक्ट्री का सिंभावली पुलिस ने किया पर्दाफाश।
- Posted By: Tejyug News LIVE
- क्राइम
- Updated: 18 March, 2024 06:06
- 369
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का सिंभावली पुलिस ने किया पर्दाफाश।
सिंभावली,हापुड़।
रिपोर्ट रविंद्र सिंह तोमर।
2024 लोकसभा चुनाव से पहले आचार संहिता का उद्घोष क्या हुआ जनपद हापुड़ की पुलिस तत्काल प्रभाव से एक्शन में आ गई और जिसके चलते थाना सिंभावली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार और उनके विश्वसनीय टीम ने सराहना कार्य किया है। आपको बता दे कि थाना सिम्भावली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे/निशानदेही पर 20 अवैध तमन्चे, 02 अर्धनिर्मित तमन्चे, (कुल-22 अवैध असलहा) व 05 जिन्दा कारतूस एवं अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध शस्त्रों को बनाकर, डिमाण्ड आने पर अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करता था। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त प्रत्येक अवैध तमंचे को 5-7 हजार रूपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। साथ ही आपको ये भी बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना सिम्भावली पर हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित 03 अभियोग पंजीकृत हैं।

Comments