हापुड़ में भाजपा नेता के साथ हुई साइबर ठगी!

हापुड़ में भाजपा नेता के साथ हुई साइबर ठगी!

हापुड़ में भाजपा नेता के साथ हुई साइबर ठगी!

  • *साइबर ठगों ने भाजपा नेता के अकाउंट से किया करीब 82,998 रुपये का फ्रॉड!* 
  •  *साइबर ठगी में हो रहा है इज़ाफा!*
  • अब खबर विस्तार से

जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी एडवोकेट संदीप सिंह, (मंडल मंत्री भाजपा हापुड़) के अकाउंट से करीब 82 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है

वही जब इस मामले में पीड़ित से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि रात्रि में करीब 10:30 बजे के उन्हें टेक्स्ट मैसेज आया कि उनके अकाउंट से पैसे कट गए हैं लगातार तीन ट्रांजैक्शन की गई थी जिसमें पहले ट्रांजैक्शन ₹ 1 की दूसरी ट्रांजैक्शन ₹50000 की और तीसरी ट्रांजेक्शन ₹ 32997 रुपए की की गई थी।

सब कुछ हो चुका था वही उनका यह भी कहना है कि उन्होंने नहीं तो किसी को कोई ओटीपी शेयर किया है ना ही किसी ऐप के लिंक को ओपन किया है और ना ही किसी तरह की कोई ऐसी गतिविधि की है जिससे वो साइबर ठगी का शिकार हो सकते थे।*

मगर फिर भी उनके अकाउंट से करीब ₹82000/ की रकम अचानक से उड़ गई जिसको लेकर के उन्होंने तत्काल प्रभाव से साइबर क्राइम विभाग से संपर्क किया और अपने बैंक से भी संपर्क किया और अपने खातों को बंद करवाया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *