जागा ‘फूड विभाग’, पकड़ा ‘नकली पनीर’ का ‘जखीरा’

जागा ‘फूड विभाग’, पकड़ा ‘नकली पनीर’ का ‘जखीरा’

जागा ‘फूड विभाग’, पकड़ा ‘नकली पनीर’ का ‘जखीरा’

  • -10-20 किलो नहीं 210 किलो पकड़ा गया नकली पनीर

बस्ती। जब भी खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी जागते हैं, तब उन्हें नकली पनीर का जखीरा मिलता हैं, इन अधिकारियों के साथ प्राब्लम यह है, कि यह जागते कम और सोते अधिक है। यह जागते तब हैं, जब इन्हें अपना और विभाग का टारगेट पूरा करना होता है। सवाल उठ रहा है, कि जिस विभाग के अधिकारियों के जिम्मे जिले के लाखों लोगों के सेहत की जिम्मेदारी है, अगर वही लोग सोते रहेगें तो जिले के लोगों का सेहत कैसे ठीक रहेगा, इनके सोने से सबसे अधिक चांदी नकली पनीर का कारोबार करने वालों की रहती है। दिपावली  के सोने के बाद अब यह जागे, और जागते ही पकड़ा 210 किलो नकली पनीर। यह नरकली पनीर कस्बा गनेशपुर में अभियुक्त के पास से एक अदद वाहन अशोक लेलैंड छोटा हाथी बिना नंबर प्लेट के वाहन से बरामद हुआ। गणेशपुर में संदिग्ध व्यक्तिवाहन की चेकिंग के दौरान अनिल कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मय हमराह बृजेश कुमार वर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी के हत्थे चढ़ गया। जैसे ही पुलिस वालों को देखा रुक गया। वाहन के चालक का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम बजरंगी लाल वर्मा पुत्र नेबूलाल वर्मा, ग्राम व पोस्ट- बेलघाट, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती उम्र करीब 38 वर्ष बताया। वाहन में लोड सामान के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि साहब गाड़ी में 210 किलोग्राम नकली पनीर है। जिसे मैं अपने पूर्व परिचित जिसका नाम पता नहीं जानता हूँ मो0 नं0- 9205843664 है से वार्ता होती है, वही माल उपलब्ध कराता है। जिसे वह भुजैनी के पास शिव शक्ति मिल्क प्रोडक्ट ग्राम तेनुहारी सोयम, जनपद सन्तकबीरनगर की फैक्ट्री से लाना बताता है। इस पर खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा बरामद पनीर की जांच करती है। तो उक्त पनीर कुल 06 गत्तों में पैक मिलता है। जिसे खोलकर देखा गया तो प्लास्टिक की पन्नी में व थर्माकोल के डब्बेगत्ते में पैक था, जो रंग और गन्ध से प्रथम दृष्टया अपमिश्रित लगा। जो मानव जीवन के लिए हानिकारक है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *