राहुल गांधी को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी
- Posted By: Tejyug News LIVE
- क्राइम
- Updated: 24 October, 2024 07:56
- 347
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद देश में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई का नाम चर्चा में है. इस बीच कांग्रेस नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी गई है. सोशल मीडिया पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो के साथ धमकी दी गई है. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर वाराणसी के सिगरा थाने में शिकायत दर्जा कराई है.

Comments