स्कूल और कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी
- Posted By: Tejyug News LIVE
- क्राइम
- Updated: 9 January, 2025 16:11
- 308
स्कूल और कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली में एक बार फिर स्कूल और कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. लेडी श्रीराम कॉलेज, टैगोर स्कूल और ब्लू बेल स्कूल को धमकी भरे अलग-अलग कॉल्स आए हैं. इस बात की जानकारी स्कूल और कॉलेज मैनेजमेंट ने दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच पूरी की. हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है.

Comments