यूपी के लखनऊ में एक युवती से गैंगरेप
- Posted By: Tejyug News LIVE
- क्राइम
- Updated: 3 September, 2024 16:01
- 347
यूपी के लखनऊ में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. तीन युवकों ने कार में उसके साथ गैंगरेप किया और फिर बेहोशी की हालत में होटल ले गए. वहां भी उसके साथ रेप किया और फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक युवती अपने दोस्त से मिलने लखनऊ आई थी. शिकायत के बाद चिनहट थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. सीसीटीवी फुटेज से तीनों युवकों की पहचान हुई. बता दें इंस्टाग्राम पर युवती की दोस्ती एक युवक से हुई थी. युवक से मिलने के लिए वो कानपुर से लखनऊ आई थी.

Comments