चंद्रबाबू नायडू सरकार ने राज्य में शराब के दाम 99 रुपये तय कर दिए हैं
- Posted By: Tejyug News LIVE
- देश
- Updated: 2 October, 2024 06:48
- 285
आंध्र प्रदेश सरकार ने अपनी नई लिकर पॉलिसी का नोटिफिकेशन मंगलवार को जारी कर दिया है. चंद्रबाबू नायडू सरकार ने राज्य में शराब के दाम 99 रुपये तय कर दिए हैं. राज्य सरकार का दावा है कि इसकी मदद से न सिर्फ अवैध शराब पर लगाम लगाई जा सकेगी बल्कि देसी कंपनियों को भी सस्ती ब्रांडेड शराब बनाने का मौका मिलेगा. सरकार को उम्मीद है कि उनकी नई एक्साइज पॉलिसी से राज्य को करीब 5500 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो सकेगा. यह पॉलिसी 12 अक्टूबर से लागू हो जाएगी.

Comments