कुछ लोग मेरी कुर्सी चाहते हैं. मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं
- Posted By: Tejyug News LIVE
- देश
- Updated: 14 September, 2024 17:25
- 279
कोलकाता रेप केस को लेकर हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक करने से इनकार कर दिया. पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आंदोलन कर रहे डॉक्टरों को बातचीत के लिए बुलाया था. ममता बनर्जी आंदोलन कर रहे डॉक्टरों से बातचीत के लिए पहुंच भी गई थीं. वे 2 घंटे से ज्यादा देर तक इंतजार करती रहीं, लेकिन बातचीत के लिए डॉक्टर नहीं आए. इसके बाद ममता बनर्जी ने कहा, मैं बंगाल की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं कि हम डॉक्टरों को काम पर वापस नहीं ला सके. कुछ लोग मेरी कुर्सी चाहते हैं. मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं. मुझे सत्ता की भूख नहीं है.'

Comments