स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवधान के कारण हमने 29 बहुमूल्य जीवन खो दिए
- Posted By: Tejyug News LIVE
- देश
- Updated: 14 September, 2024 16:27
- 356
कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की वारदात को लेकर लोगों का गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ है. कई दिनों से डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन भी जारी है.डॉक्टरों और बंगाल सरकार के बीच प्रदर्शन खत्म करने पर सहमति नहीं बन पा रही है. इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा, 'यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि जूनियर डॉक्टरों द्वारा लंबे समय से काम बंद रखने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवधान के कारण हमने 29 बहुमूल्य जीवन खो दिए हैं. शोक संतप्त परिवारों की मदद के लिए, राज्य सरकार प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों को 2 लाख रुपये की सांकेतिक वित्तीय राहत की घोषणा करती है'

Comments