वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया
- Posted By: Tejyug News LIVE
- देश
- Updated: 28 September, 2024 19:22
- 280
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है. बेंगलुरू की पीपुल्स रिप्रेजेंटेटिव कोर्ट ने ये आदेश दिया है. जनाधिकार संघर्ष परिषद (JSP) ने वित्त मंत्री के खिलाफ अदालत में कहा है कि चुनावी बॉन्ड के जरिए देश की वित्त मंत्री द्वारा जबरन पैसे की वसूली की गई है. हालांकि अभी इस मामले की सुनवाई को 10 अक्टूबर तक के लिए स्थगित किया गया है, लेकिन ये मामला कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले देश की केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मुद्दा बन सकता है.

Comments