Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
क्राइम

हैलो पुलिस अंकल...मां को मार डाला आप जल्दी आ जाओ

UP News:

हैलो पुलिस अंकल...मां को मार डाला आप जल्दी आ जाओ; पुलिस ने जलती चिता से निकलवाई लाश, जानें पूरा मामला

मैनपुरी में नाबालिग बिटिया ने पुलिस को फोन किया। कहा हैलो पुलिस अंकल पापा ने मां को मार डाला, आप जल्दी आ जाओ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से लाश निकलवाई। जांच कर रही है। 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को महिला की मौत के बाद घरवाले चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। नाबालिग बेटी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद जलती चिता से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 मामला बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव बरहिया का है। गांव निवासी सुनील सिंह के साथ करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला खांड़े निवासी नेम सिंह यादव ने पुत्री पिंकी (32) की शादी वर्ष 2007 में की थी। पिंकी को एक पुत्र अतुल, पुत्री दीक्षा है। शनिवार की रात पिंकी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। रविवार की सुबह मायके पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों पक्ष के बीच समझौते को लेकर बातचीत चलती रही। 

सोमवार शाम को मायके और ससुराल वालों में आपसी सहमति के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मृतका की बेटी दीक्षा ने पिता और साथियों पर मां की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जलती चिता से पिंकी का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

 मृतका की बेटी दीक्षा के साथ ही अब मायके वाले भी ससुरालीजन पर आरोप लगा रहे हैं। आरोप लगने के बाद सभी ससुरालीजन भाग चुके हैं। प्रभारी थाना इंचार्ज रिंकेश शर्मा ने बताया कि अभी मायके पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

You can share this post!

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा.

त्योहारों से पहले गैस सिलेंडर महंगा, इतने रुपये बढ़ गए एलपीजी के दाम, करें पता

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments