Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
ताज़ा खबर

हर घर तिरंगा तो ठीक है, लेकिन क्या रात में भी इसे छत पर छोड़ा जा सकता है?

हर घर तिरंगा तो ठीक है, लेकिन क्या रात में भी इसे छत पर छोड़ा जा सकता है?

देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता का महापर्व मनाएगाइस जश्न के दौरान आपको हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा दिखेगालेकिन तिरंगा फहराने के भी कई कानून हैं जिनका पालन करना भी बहुत जरुरी हैक्या आप कहीं भी तिरंगा फहरा सकते हैंआज 15 अगस्त से पहले हम आपके इन्हीं सवालों का जवाब देंगेइसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि क्या आप अपने छत या बालकनी में तिरंगा लगा सकते हैं या फिर रात के समय तिरंगा लगाने के क्या नियम हैं.

घर में तिरंगा लगाने के क्या हैं नियम?

आम लोग साल 2002 से पहले तक सिर्फ स्वतंत्रता दिवस या फिर गणतंत्र दिवस के दिन ही तिरंगा फहरा सकते थेहालांकि अब कभी भी अपने देश की शान तिरंगा को फहराया जा सकता हैलेकिन इसके लिए भी कुछ नियमों का पालन करना जरुरी होता है.

ये नियम भारती झंडा संहिता में लिखे गए हैंइसी भारतीय झंडा संहिता 2002 के भाग-दो पैरा2.2 के खंड (11) मुताबिकयदि कोई व्यक्ति अपने घर में तिरंगा झंडा फहराना चाहता है तो पूरे दिन और रात में फहरा सकता हैहालांकिझंडा फहराते समय आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि झंडा किसी भी तरह से फटे नायदि तिरंगा गलती से फट भी जाता है तो उसका अनादर ना होइस नियम में एक बात का भी जिक्र है कि घर में झंडा जब भी फहराया जाए तो इस बात का ख्याल रखा जाए कि झंडा खुली जगह पर लगा हो और तिरंगे से ऊपर कोई और झंडा ना हो.

रात में फहराया जा सकता है तिरंगा?

पहले तिरंगा झंडा सिर्फ सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच ही फहराया जा सकता थालेकिन अब रात में भी झंडा फहराने की अनुमति हैझंडे को जमीन पर कभी भी नहीं रखा जाना चाहिएजब तक सरकारी आदेश न दिया गया होझंडे को आधा झुकाकर नहीं फहराया जा सकताइसके अलावा झंडे को पानी में नहीं डुबाया जाना चाहिएतिरंगे पर किसी भी तरह का अक्षर भी नहीं लिखा जाना चाहिएवहीं झंडे का इस्तेमाल पर्दा बनाने या किसी भी चीज को ढकने के लिए नहीं किया जा सकताकिसी भी तरह के झंडे को तिरंगे से ऊपर नहीं लगाया जाना चाहिए.       


You can share this post!

कौन सी नौकरी थी जो बच्ची रात में मांगने गई थी', सपा नेता जूही सिंह ने की नार्को टेस्ट की

मेंटल हेल्थ से जूझ रहा हर तीन में से एक इंसान, ऐसे कर सकते हैं बचाव

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments