Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
ताज़ा खबर

जब तक मंडल अध्यक्ष ईमानदार होगा तब तक पार्टी मजबूत नहीं होगी

जब तक मंडल अध्यक्ष ईमानदार होगा तब तक पार्टी मजबूत नहीं होगी

-कुदरहा मंडल में नकली ओबीसी के दुर्गेश अग्रहरि को मंडल अध्यक्ष बनाने को लेकर फिर मुखर हुए कार्यकर्त्ता

-शीर्ष नेतृत्व को गुमराह करके गलत तरीके से मंडल अध्यक्ष का चयन होने पर भाजपा के पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बैठक पर नाराजगी जाहिर की है और शीर्ष नेतृत्व से इसमें सुधार करने की अपील की

बस्ती। भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव में कुदरहा में नियमों को दरकिनार करके मंडल अध्यक्ष बनाना पार्टी के लिए मुसीबत साबित हो रहा हैं, इसे लेकर पार्टी की बहुत बदनामी हो रही है, और कहा जा रहा है, कि जिस तरह व्यक्ति विशेष का मंडल अध्यक्ष बनाया गया, उससे पार्टी को भविष्य में बहुत ही नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कहा कि अगर इसमें पार्टी ने सुधार नहीं किया तो ओबीसी का एक बड़ा वर्ग पार्टी से किनारा कस लेगा, जिसका खामियाजा पार्टी 2027 में भुगतना पड़ सकता है। पार्टी भी इसे लेकर नाखुश नजर आ रही हैं, चूंकि पार्टी ने दुर्गेष अग्रहरि को मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिया, इस लिए पार्टी के लिस इसमें सुधार करना नामुमकिन जैसा लगता है। पार्टी के अनेक जानकारों का कहना है, कि भले ही पार्टी ने गलत व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बना दिया, लेकिन पार्टी के लिए इसमें सुधार करना कठिन होगा। भले ही पार्टी को चाहें जो भी नुकसान उठाना पड़े, लेकिन पार्टी षायद ही गलती मानकर सुधार करे। कुछ ऐसे लोग भी है, जो यह मानते हैं, कि अगर पार्टी ने भूल सुधार नहीं किया, तो यह एक नजीर बन जाएगा, फिर भविष्य में हर कोई इसी तरह मंडल अध्यक्ष बनना चाहेगा। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है, कि इसमें पार्टी की उतनी गलती नहीं है, जितनी दुर्गेश अग्रहरि को मंडल अध्यक्ष बनाने वालों की है। अब देखना है, कि पार्टी स्तर पर इसका क्या निर्णय होता है। लेकिन एक बात तो तय हैं, कि यही सब वह कारण होते हैं, जिससे पार्टी का नुकसान होता है, और उसका प्रत्याशी हारता है। चूंकि पार्टी के हार और नुकसान से उन लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ता जिन लोगों के द्वारा अपने निजी लाभ के लिए पार्टी का नुकसान करके दुर्गेश अग्रहरि जैसे अपात्र लोगों को मंडल अध्यक्ष बना देते है।

बहरहाल, इसे लेकर विरोध करने वालों का गुस्सा कम नहीं हो रहा हैं, यह लोग अपने स्तर से बैठकों के माध्यम से अपनी नाराजगी को व्यक्त कर अपनी बात पार्टी के लोगों तक पहुंचाना चाहते है। कुछ इसी तरह का प्रयास इन लोगों ने बैठक करके किया। नये पुराने कार्यकर्ताओं की इस बैठक में कहा गया कि दुर्गेष अग्रहरि को नियम विरुद्व और पार्टी के लोगों को गुमराह करके मंडल अध्यक्ष बनाने में बनाने में स्थानीय स्तर के एक बड़े नेता शामिल हैं। क्योंकि जो मंडल अध्यक्ष बने हैं, वह उन्हीं के आगे पीछे घूमते रहते हैं। फिर कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष कुदरहा में अध्यक्ष पद के लिए सात लोगों ने आवेदन किया था, जिसमे, रवि कुमार पाण्डेय, बलवंत सिंह, पंकज शुक्ल, विरेन्द्र राजभर, दुर्गेश अग्रहरी, मनीष तिवारी, जनार्दन, जिसमें सभी पुराने सदस्यों को जो कि लगातार तीन बार सक्रिय सदस्य रहे और लगभग 15 वर्षों से भाजपा में सक्रिय रूप से अपना योगदान दे रहे हैं, मंडल के विभिन्न पदों पर रहे और विभिन्न कार्यक्रम के प्रभारी रहे ऐसे लोग को दरकिनार करके एक ऐसे व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया जो कि व्यक्ति विशेष के आदमी के रूप में जाना जाता है, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी कि अगर नियम को दरकिनार करके ही मंडल अध्यक्ष बनाना था तो फिर चुनाव किस लिए कराया गया, पुराने कार्यकर्ता को केवल इसलिए इगनौर किया गया क्यों कि वे किसी व्यक्ति विशेष का बनकर काम नहीं करते, बल्कि ईमानदारी से संगठन के लिए काम करते, और इस मंडल में जो कार्य कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है और जो कार्यकर्ताओं का शोषण हो रहा हैं, वह सब उजागर न हो इसलिए ऐसे व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बनाया गया जो कि व्यक्ति विशेष के लिए काम करें जो कि पार्टी की विचारधारा के विरुद्ध है, जबकि पार्टी के संगठन में एक ईमानदार व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष होना चाहिए ताकि वह पार्टी के लिए ईमानदारी से काम कर सके ना कि किसी व्यक्ति विशेष के लिए। बैठक में पार्टी से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने और किसी अच्छे कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की अपील की है। वह ऐसा व्यक्ति हो जो पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करें।

इस मौके पर वरिष्ठ वरिष्ठ भाजपा नेता उग्रसेन पाल ने कहा जनसंघ से लेकर अब तक पार्टी हमेशा खाटी एवं पुराने कार्यकर्ताओं को ही मंडल अध्यक्ष बनाती रही, पहली बार ऐसा हुआ है जो पार्टी हित में नहीं है। भाजपा नेता रवि कुमार पाण्डेय ने कहा कि लगभग 15 वर्षों से भाजपा में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं लगातार तीन बार सक्रिय सदस्य भी रहें, लेकिन मुझे केवल इसलिए इगनौर कर दिया गया कि मैं पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करता किसी व्यक्ति विशेष का आदमी नहीं बनता। भाजपा नेता पंकज शुक्ल ने कहा कि पहले की तरह भाजपा अब नहीं रही, क्योंकि पहले ऐसा नहीं होता था। भाजपा नेता बलवंत सिंह ने कहा कि इस मंडल में कुछ लोग ऐसा चाहते हैं कि हम जैसा चाहे वैसा हो पार्टी हित नहीं चाहते इसलिए पुराने कार्यकर्ताओं को इग्नोर करके चंद दिनों से भाजपा में आए को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष, उग्रसेन पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, रवि कुमार पाण्डेय, पंकज शुक्ल, बलवंत सिंह, विरेन्द्र राजभर, जनार्दन गोस्वामी, जनार्दन तिवारी, विंदेश्वरी प्रसाद, दिनेश कुमार, नितेश, रामाशीष दीन मोहम्मद, संदीप, मस्तराम, शैल त्रिपाठी, कन्हैया यादव, जियाराम चौधरी, गिरजा गौतम, गंगाराम मिश्र, रामनाथ राजभर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

You can share this post!

लोकतंत्र तभी बचेगा जब पत्रकार सुरक्षित रहेगें

क्षतिग्रस्त सड़कें और गडढ़ों की पहचान बनी नगर पंचायत गनेशपु

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments