Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
ताज़ा खबर

कौन हैं आतिशी मार्लेना सिंह जिनपर केजरीवाल ने जताया भरोसा जानिए क्या रहा है दिल्ली की नई का इतिहास

कौन हैं आतिशी मार्लेना सिंह जिनपर केजरीवाल ने जताया भरोसा जानिए क्या रहा है दिल्ली की नई  का इतिहास

दिल्ली कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री आतिशी मार्लेना सिंह को मंगलवार को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के विधायकों द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया। कालकाजी की विधायक जो दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में सबसे अधिक विभागों का प्रभार रखती हैं पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से पदभार ग्रहण करेंगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं और ऐसे में जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देकर आतिशी का नाम मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित किया। केजरीवाल जो शराब नीति मामले में अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।

इसके बाद कई आप नेताओं के नाम शीर्ष पद के लिए चर्चा में थे। इन उम्मीदवारों में मंत्री आतिशी, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शामिल थे।

कौन हैं आतिशी मार्लेना सिंह अतिशी दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही की बेटी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से की। सेंट स्टीफन कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में चिवनिंग छात्रवृत्ति पर मास्टर डिग्री प्राप्त करने के कुछ साल बाद उन्होंने रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से शैक्षिक अनुसंधान में दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की। आम आदमी पार्टी अतिशी को समर्पित कार्यकर्ता के रूप में डिस्क्राइब करती है। उन्होंने मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में सात साल बिताए जहां वे जैविक खेती और प्रगतिशील शिक्षा प्रणालियों में शामिल हुईं थी। वहां उन्होंने कई गैर.लाभकारी संगठनों के साथ काम किया जहाँ उनकी मुलाकात पहली बार कुछ सदस्यों से हुई

आतिशी का राजनीतिक करियर अतिशी 2013 विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की घोषणापत्र समिति की प्रमुख सदस्य थीं। का कहना है कि उन्होंने पार की नीतियों को प्रारंभ चरणों में आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अतिशी ने की प्रवक्ता के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिशी दिल्ली के कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह की राजनीतिक मामलों की समिति की सदस्य हैं। उन्हें पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र इकाई का प्रभारी भी सौंपा गया। की वेबसाइट पर उनके प्रोफाइल के अनुसार अतिशी अप्रैल 2018 तक तत्कालीन शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार थीं। पार्टी का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले प्रमुख नेताओं में से एक रहीं। अब केजरीवाल ने आतिशी पर भरोसा जताते हुए उनका नाम सीएम पद के लिए प्रस्तावित किया और सभी विधायकों ने इसका स्वागत किया है। इसके साथ ही आतिशी सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गईं हैं। दिल्ली मंत्री के रूप में अतिशी अतिशी मार्लेना एक  नेता हैं और 9 मार्च 2023 को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी जब कैबिनेट में फेरबदल हुआ था। वह दिल्ली कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री हैं और सबसे अधिक विभागों का प्रभार संभाल रही हैं



You can share this post!

एक इंसान के नाम पर अधिकतम कितने बीघा जमीन हो सकती है?

जापान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments