Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
ताज़ा खबर

कारसेवक सम्मान समारोह में खानपुर निवासी कारसेवकों का किया अभिनंदन।

बुलंदशहर । जनपद के कस्बा खानपुर में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में सम्मिलित रहे कारसेवकों के सम्मान में राष्ट्र चेतना मिशन का अभियान निरंतर जारी है। खानपुर में भी 2 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में 20 कारसेवकों का अभिनंदन किया गया। कारसेवक सम्मान समारोह अभियान के 15वें दिन खानपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर भव्य प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देते हुए 1990 और 1992 की कारसेवा में सम्मिलित हुए रामभक्तों को नमन किया। उन्होंने कहा कि अब इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरी दुनिया का सनातन धर्मी हिंदू समाज आनंदित है, पूरा देश राममय है। दोनों कार्यक्रमों में कार सेवा के दौरान अयोध्या पहुंचे अथवा कारागार में रहे ऐसे 20 कारसेवकों को संगठन की ओर से हेमन्त सिंह और गौरव प्रताप सिंह ने चंदन तिलक करते हुए भगवा अंग वस्त्र ओढ़ाकर, श्रीराम जन्मभूमि प्रतीक चित्र भेंट कर, स्वस्ति वाचन के साथ पुष्प वर्षा कर विशेष अभिनंदन किया गया। दिवंगत कारसेवकों के परिजनों भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्व. प्रमोद सिंघल, स्व. वीर सिंह सैनी, स्व. दिनेश कुमार, स्व. प्रमोद कुमार, स्व. मास्टर थान सिंह के परिजनों सहित चमन लाल गुप्ता, धर्मेन्द्र सैनी, विनोद गर्ग, अमित शर्मा, विनोद सिंघल, अशोक गुप्ता, रामावतार सैनी, नीरज सिंघल, दुष्यंत सिंघल, देवेन्द्र सैनी, शेखर शर्मा आदि को अभिनंदन किया गया। व्यवस्थाओं में राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह, गौरव प्रताप सिंह, रवि बजरंगी, विकास सिंह, उमाशंकर, मयंक गोयल आदि सम्मिलित रहे।

You can share this post!

जिला कार्यालय पर सम्पन हुई भाजपा की बैठक।

पालिका ईओ मणि जी सैनी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर सैनी समाज ने किया जोरदार स्वागत

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments