भारत के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक वी नारायण को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
- Posted By: Tejyug News LIVE
- खबरें हटके
- Updated: 8 January, 2025 16:50
- 450
भारत के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक वी नारायण को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह 14 जनवरी को वर्तमान चेयरमैन एस सोमनाथ की जगह पदभार ग्रहण करेंगे। ISRO के नए प्रमुख के रूप में उनके नाम का ऐलान बीती रात किया गया। वी नारायण को भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है, और उनकी नई जिम्मेदारी के तहत ISRO को नए ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी नियुक्ति भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Comments