मशहूर डॉ. रुस्तम सूनावाला का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- Posted By: Tejyug News LIVE
- खबरें हटके
- Updated: 7 January, 2025 16:55
- 472
मशहूर डॉ. रुस्तम सूनावाला का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
मशहूर गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. रुस्तम सूनावाला का 95 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे बॉलीवुड के पसंदीदा डॉक्टर थे और कपूर परिवार के बेहद करीबी माने जाते थे। उन्होंने करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर और तैमूर अली खान सहित कई मशहूर हस्तियों की डिलीवरी करवाई। खास बात यह है कि करीना कपूर का जन्म भी उन्हीं के हाथों हुआ था। हाल ही में उन्होंने आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर की डिलीवरी करवाई थी। महिला स्वास्थ्य और परिवार नियोजन में उनके योगदान के लिए उन्हें 1991 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। डॉ. सूनावाला का नाम चिकित्सा जगत में हमेशा याद किया जाएगा।

Comments