दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह धरती हिल गई।
- Posted By: Tejyug News LIVE
- खबरें हटके
- Updated: 7 January, 2025 16:49
- 433
दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह धरती हिल गई। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। बिहार और पश्चिम बंगाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल के लोबुचे क्षेत्र में था और इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई है। झटकों की तीव्रता ने लोगों को भयभीत कर दिया, लेकिन अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

Comments