कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर छाए हुए
- Posted By: Tejyug News LIVE
- मनोरंजन
- Updated: 26 October, 2024 08:06
- 393
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर छाए हुए हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों पर रिलीज होने के लिए तैयार है. भूल भुलैया की फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे. जब से कार्तिक ने भूल भुलैया 2 की है तभी से दोनों के बीच कंपैरिजन की बातें हो रही हैं. इसी बीच कार्तिकि आर्यन ने उनके अक्षय कुमार से कंपैरिजन पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा- 'मैं हमेशा से उनका बहुत बड़ा फैन रहा हूं. मैं खुद को कभी भी उनके स्तर पर नहीं देख सकता.'

Comments