Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
राजनीति

मलोया से कमलम तक पहुंचा उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों का काफिला

चंडीगढ़

मलोया से कमलम तक पहुंचा उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों का काफिला

सुनील कुमार पांडे 

प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्रपाल मल्होत्रा व पदाधिकारियों ने किया कार्यकर्ताओं का स्वागत

-मोदी की गारंटी पर अब जनता 400 पार की दे रही है भाजपा को गारंटी-जितेंद्रपाल मल्होत्रा 

चंडीगढ़।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्रपाल मल्होत्रा ने कहा कि इस बार के चुनाव में मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों पर मुहर लगाएंगे। देश की जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है और मतदाता भी इस बार भाजपा को 400 पार कराने की गारंटी दे रही है। रविवार सायं सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मलोया से अपने वाहनों में सवार होकर एक रोड शो के रूप में विभिन्न सेक्टरों से होते हुए भाजपा कार्यालय सेक्टर-33 कमलम पहुंचे। भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गर्ग के नेतृत्व में पहुंचे इन कार्यकर्ताओं का भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्रपाल मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी,महामंत्री हुकम चंद,प्रदेश सचिव संजीव राणा, जिलाध्यक्ष रवि रावत,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राणा ने स्वागत किया।  

प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्रपाल मल्होत्रा ने कहा कि मोदी के विकास कार्यों और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की वजह से  विपक्ष की बोलती बंद है। अपराध और आपराधिक प्रवृति के तत्वों पर शिकंजा कसने से जनता राहत महसूस कर रही है। सुदृढ़ कानून व्यवस्था के कारण जनता का घर कारोबार सुरक्षित है। देश में आतंकवाद फैला कर पनप रहे दहशत गर्द ताकतों का सफाया किया गया है यह तत्व अब छुपने को मजबूर हैं।भारत के अंदुरुनी मामलों में पांव फंसाने और अशांति फैलाने की सोच रखने वाला पाक आज बद से बदतर हालत में पहुंच चुका है और यह सब संभव हुआ है प्रधानमंत्री के नेतृत्व hbकी बदौलत। 

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि  10 साल पहले देश के प्रधानमंत्री बनें नरेंद्र मोदी के सामने विकास कार्यों को गति देने से पहले यह तमाम चुनौतियां थी। इनसे लड़ते हुए प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में विकास की गति को तेज किया। चंडीगढ़ की सुशिक्षित जनता उनके कार्यों से भली प्रकार अवगत है। यही कारण है कि आज चंडीगढ़ में भाजपा के अलावा किसी अन्य राजनीतिक दल आगे नहीं दिखता। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति को धरातल पर उतारने की तकनीकी जानकारी भी दी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी और महामंत्री हुकम चंद ने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ हैं,सभी कार्यकर्ता सभी बूथों को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से काम करें और जनता को गुमराह करने वालों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में पहली बार महिला शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नेतृत्व का अधिकार मिला है,इसलिए महिला शक्ति का आशीर्वाद भी भाजपा के साथ है। प्रदेश सचिव संजीव राणा और जिलाध्यक्ष रवि रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़े और विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनें। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है, लेकिन हमें इस जीत को बड़ी जीत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।।

You can share this post!

भारतीय एकता मंच ने जरूरतमंद लोगो को किया जागरूक।

आज रामलीला मैदान दिल्ली में इंडिया गठबंधन की भीड़ ने हरिद्वार के कुंभ मेले की याद दिला दी : प्रेम गर्ग

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments