सूबे की भावी राजनीति की तस्वीर बनानी शुरू कर दी भाजपा ने
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राजनीति
- Updated: 11 June, 2024 00:20
- 170
भाजपा ने रवनीत बिट्टू को पंजाब से टीम मोदी में लेकर पंजाब में जाट सिख चेहरे को आगे लाकर सूबे की भावी राजनीति की तस्वीर बनानी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान लुधियाना की रैली में अमित शाह ने कहा था कि आप लोग रवनीत सिंह बिट्टू को वोट देकर जिताइए, मैं जल्द ही बिट्टू को बड़ा आदमी बनाऊंगा। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव है और भाजपा अब पंजाब की सत्ता की तरफ देख रही है। खुद रवनीत बिट्टू ने साफ कर दिया है कि उसका मिशन 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार लेकर आना है।

Comments