एक ‘दूसरे’ को ‘पटकनी’ देने ‘को’ कसी ‘कमर’
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राज्य
- Updated: 24 December, 2025 20:07
- 82
एक ‘दूसरे’ को ‘पटकनी’ देने ‘को’ कसी ‘कमर’
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का अधिवेशन 26 दिसम्बर को बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित होगा, इसी दिन 438 डेलीगेट जिलाध्यक्ष सहित कुल 63 पदाधिकारियों का चुनाव करेगें। इसे लेकर पिछले कई दिनों से जिलाध्यक्ष के दावेदार उदय शंकर शुक्ल और अभिषेक उपाध्याय अपने-अपने समर्थकों के साथ जिले भर का तूफानी दौरा कर रहे है। जीताने की अपील कर रहे है। चुनाव को लेकर दोनों प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का उत्साह देख चुनाव के रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। उधर अधिवेषन और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय का घघौआ पुल से कार्यक्रम स्थल तक अनेक स्थानों पर शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत किए जाने की रणनीति बनाई गई। अधिवेशन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को बीआरसी बहादुरपुर, कुदरहा और बस्ती सदर में जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला, जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने साऊंघाट और जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने बनकटी के बीआरसी केन्द्र और क्षेत्रीय इकाईयो के अध्यक्ष, मंत्रियों ने अपने-अपने बीआरसी केन्द्रों पर बैठक कर शिक्षकों से अधिवेशन में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेने का आवाहन किया। संघ जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला ने कहा कि अधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय, संघ के संरक्षक सांसद जगदम्बिका पाल, एम.एल.सी. देवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, विधायक अंकुर तिवारी, भाजपा नेता अंकुर श्रीवास्तव के साथ ही अनेक जन प्रतिनिधि अधिवेशन में हिस्सा लंेंगे।
बताया कि अधिवेशन की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय का घघौआ पुल से कार्यक्रम स्थल तक अनेक स्थानों पर शिक्षकों द्वारा फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा। घघौआ, विक्रमजोत, हर्रैया, कप्तानगंज, फुटहिया पर शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जायेगा। इसके लिये पदाधिकारियों को दायित्व साैंप दिया गया है। अधिवेशन में ही पदाधिकारियों का निर्वाचन होगा। सघन बैठकों का सिलसिला जारी है। बुधवार को आयोजित विभिन्न बैठकों में रीता शुक्ला, संदीप यादव, सूर्य प्रकाश शुक्ल, जय प्रकाश शुक्ल, आनन्द दूबे, चन्द्रभान चौरसिया, ओम प्रकाश पाण्डेय, चन्द्रिका प्रसाद सिंह, गुड्डू चौधरी, ओंकार चौधरी, भैयाराम राव, शैल शुक्ल, विजय प्रकाश वर्मा, आशुतोष शुक्ल, शिवम शुक्ल, मो. याकूब, अखिलेश चौधरी, शिवाकान्त पाण्डेय, सोनिल श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्र, वृजेश त्रिपाठी, पूजा पाण्डेय, अनीता सैनी, उपमा वर्मा, शमा खातून, अनीता, फरीदा खातून, तरन्नुम नाज, सौम्या गुप्ता, रंजना, नन्दकिशोर चौधरी, अमनदीप, प्रसून पाठक, नितीश उपाध्याय, धु्रव चौधरी, विकास पटेल, उत्कर्ष मिश्र, जया मिश्र, नम्रता राय के साथ ही अनेक शिक्षक शामिल रहे।

Comments