‘फिर’ बिछाया ‘दरी’, फिर दिया ‘ज्ञापन’, आखिर यह कब ‘तक’?

‘फिर’ बिछाया ‘दरी’, फिर दिया ‘ज्ञापन’, आखिर यह कब ‘तक’?

‘फिर’ बिछाया ‘दरी’, फिर दिया ‘ज्ञापन’, आखिर यह कब ‘तक’?

बस्ती। बार-बार सवाल उठ रहा है, कि आखिर कब तक सेवानिवृत्त कर्मचारी दरी बिछाते रहेगें और ज्ञापन देते रहें? सवाल यह भी उठ रहा है, कि क्या इनका बची खुची जिंदगी ज्ञापन देने और दरी बिछाने में ही गुजर जाएगी? अखिल भारतीय राज्य पेंशनर फेडरेशन के आवाह्न पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक एवं समन्वय समिति के बैनर तले केन्द्रीय 8 वें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशनरों का क्लाज शामिल न किये जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को सम्बोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन कीर्ति प्रकाश भारती मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा गया जिसकी अध्यक्षता पेंशनर एसोसियेशन के संरक्षक श्रीनाथ मिश्र ने किया। उक्त जानकारी देते हुये जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकान्त पाण्डेय के अनुसार एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय की अध्यक्षता ने कहा 8 वें वतन आयोग के नोटिफिकेशन मे पेंशनरों का क्लाज जब तक नही शामिल किया जायेगा, तब तक एसेसियेशन का विरोध जारी रहेगा। भेजे गये ज्ञापन में पेंशन पुनरीक्षण एवं अन्य पेंशनरी लाभों को सम्मिलित किये जाने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन का संचालन एसोसियेशन के जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने किया। जिलाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन मे कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कर्मचारियों एवं शिक्षक पेंशनरों को शामिल न किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार की त्रृटिपूर्ण पेंशन नीति किसी कीमत पर बर्दाश्त नही की जायेगी और सकारात्मक परिणामों तक संघर्ष जारी रहेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय महामंत्री अनिरूद्ध त्रिपाठी, ने कहा कि सरकार पेंशनरों के धैर्य की परीक्षा न ले। सरकार की फूड डालो की मंशा साकार नही होगी। जिला मुख्यालयों पर किये गये प्रदर्शन से सरकार नही जागी तो प्रदेश मुख्यालय पर अपनी ताकत और एकजुटता दिखायेंगे। माध्यमिक शिक्ष संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मारकन्डेय सिंह ने कहा कर्मचारियों व शिक्षकों को पेंशन देना सरकार की जिम्मेदारी है खैरात नहीं। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय न कहा कि लड़ाई लम्बी है लेकिन अंत मे विजय हमारी होगी। एसोसियेशन के उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि अंशदायी और गैर अंशदायी, परिभाषित करके सरकार पेंशनरों को बांटने की चाल चल रही है, सरकार इसमे सफल नही होगी। इंजी. एसके श्रीवास्तव, सुभाषचन्द्र श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, गणेशदत्त शुक्ल, नरेन्द्रदेव मिश्र, अयोध्या प्रसाद यादव, देवनरायन प्रजापति, उदयराज वर्मा, श्रवण कुमार श्रीवास्तव, रामनरायन चौधरी, घनश्याम सिंह, जोखू प्रसाद यादव, राधेश्याम तिवारी, इंजी. देवीप्रसाद शुक्ल, इंजी. राधेश्याम त्रिपाठी, इंजी. रामचन्द्र शुक्ल, छोटेलाल यादव, सुरेशधर दूबे, सुरेन्द्रनाथ उपाध्याय आदि ने धरना प्रदर्शन को सम्बोधित किया। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ओम्रपकाश श्रीवास्तव, रामकुमार लाल, बुद्धिसागर पाण्डेय, रामप्रकाश त्रिपाठी, रामकुमार पाल, साधूसरन शुक्ल, अनंतधर दूबे, मो. युसूफ खांन, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, भगवानदास, रामशब्द पाण्उेय, अशोक कुमार पाण्डेय, अरूण कुमार पाण्डेय, जंबबहादुर, अंगीरा प्रसाद चौधरी, श्यामधर सोनी, कमला प्रसाद यादव, मंगरू प्रसाद, सर्यूनाथ सिंह, तिलकराम वर्मा, शारदा प्रसाद विश्वकर्मा, राममूर्ति चौधरी, धर्मप्रकाश उपाध्याय, प्रदीप शुक्ल, घनश्याम गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *