क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्रिसमस महोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया।

क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्रिसमस महोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया।

गढ़मुक्तेश्वर/ हापुड़

क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्रिसमस महोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया।


क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पावन परिसर में क्रिसमस महोत्सव तथा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया। प्रत्येक कार्यक्रम किसी ना किसी उद्देश्य को दर्शा रहा था और दर्शको को विभिन्न प्रांतो की संस्कृति से परिचित करवा रहा था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की भूमिका MLA श्री हरेंद्र सिंह तेवतिया जी एवं श्रीमती ममता तेवतिया जी (ब्लॉक प्रमुख हापुड़) ने निभाई। प्रभु येशु के जीवनचरित्र पर आधारित एक नाटिका का मंचन किया गया। जब समस्त संसार में अज्ञान और पाप का अंधकार व्याप्त था,


जगत में बुराइयां ही बुराइयां व्याप्त थीं। उस समय प्रभु येशु ने अवतरित होकर ज्ञान का दीप जलाया। अज्ञान का अंधकार नष्ट किया एवं प्रेम व मानवता का सन्देश दिया | सभी कार्यक्रम ज्ञानवर्धक और शिक्षाप्रद रहे। शिक्षा के क्षेत्र में जिन विद्यार्थियों ने विधालय का नाम रोशन किया उन्हें भी पुरस्कार वितरित किये गए। गढ़मुक्तेश्वर की सीओ श्रीमती स्तुति सिंह को अतिथि सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है, शिक्षा के द्वारा ही हम जीवन में आगे बढ़ सकते है। विशेष अतिथि आदरणीय फादर मरियानुस हंस दक टी ०ओ० आर (पैरिश प्रीस्ट) एवं आदरणीय ब्रदर मतिहास टी ०ओ० आर (सुपीरियर टी ०ओ० आर हाउस) आदरणीय फादर मरियानुस हंस दक ने क्रिसमस पर्व के विषय में बताते हुए कहा की क्रिसमस का त्यौहार प्रेम व भाईचारे का त्यौहार है। हमे प्रभु येशु के जीवन से प्रेम व दया का भाव सीखना चाहिए। अतिथियों के शब्दों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्या का भाषण भी बहुत ही शिक्षाप्रद और ज्ञानवर्धक था। उन्होंने सभी अतिथिों को बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए एवं उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक सिस्टर निर्मला, प्रधानाचार्या सिस्टर रेट्टी, उपप्रधानाचार्या सिस्टर तेजस, अन्य सिस्टर्स, हेड बॉय नलिन पुरषोतम, हेड गर्ल सृष्टि अग्रवाल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *