मत करना’ सोशल मीडिया पर ‘टिपणी’, नहीं तो ‘बर्बाद’ हो जाएगा ‘भविष्य’!
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राज्य
- Updated: 22 December, 2025 20:42
- 93
‘मत करना’ सोशल मीडिया पर ‘टिपणी’, नहीं तो ‘बर्बाद’ हो जाएगा ‘भविष्य’!
- -‘सांसद’ रामप्रसाद चौधरी और ‘विधायक’ राजेंद्र प्रसाद चौधरी को ‘गाली’ देने वाले पर ‘एफआईआर’
बस्ती। पूर्व सांसद बनाम वर्तमान सांसद के समर्थकों का सोशल मीडिया पर आपस में लड़ना झगड़ना और अपषब्द कहने का दौर धमने का नाम नहीं ले रहा है। इस चक्कर में नौजवान बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। इन्हें समझ में ही नहीं आ रहा है, कि अगर एक मुकदमा कायम हो गया तो उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी। मिल भी गई तो सीआर खराब होने के कारण उन्हें चरित्र प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा और जब प्रमाण-पत्र नहीं मिलेगा तो नौकरी भी नहीं मिलेगी। जिनके लिए नौजवान नौकरी से हाथ धो रहे हैं, वह भी इनके लिए कुछ नहीं कर सकते। नेता तो मलाई काट रहें, लेकिन उनके समर्थक जेल जा रहें है। जेल और कोतवाली की हवा अलग से खानी पड़ सकती है। पिछले चार दिनों में वर्तमान और पूर्व सांसद के समर्थकों के बीच तीन मुकदमा कायम हो चुका है। अगर यह सिलसिलस बंद न हुआ तो न जाने कितने मुकदमें दर्ज हो सकते हैं, पुलिस का अधिकांश समय सोशल मीडिया पर दिए गए अपशब्दों पर ही बीत जा रहा है। मुकदमा लिखने और न लिखने का दबाव अलग से झेलना पड़ रहा है। नौजवानों से अपील है, कि सोषल मीडिया पर कोई भी ऐसी टिपणी न करें, जिससे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। जिन नेताओं के समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो रहा है, उन्हें भी बहुत अफसोस होता है, वे लोग भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिपणी न करने की अपील कर रहे है। कहा भी जाता है, कि सोशल मीडिया से जितना भी दूर रहेगें उतना ही अच्छा होगा। जिन मां-बा पके बच्चों के खिलाफ मुकदमें दर्ज हो रहे हैं, उन्हें भी बहुत अफसोस हो रहा हैं, कहते भी है, कि ऐसे नेताओं के लिए क्यों जीवन बर्बाद कर रहे हो, जिन्हें सिर्फ अपना लाभ दिखाई देता है। जनप्रतिनिधियों को भी अपने समर्थकों से संयम बरतने की अपील करनी चाहिए। कहा भी जाता है, कि सोशल मीडिया को किसी भी लड़ाई का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए। एक दिन पहले पूर्व सांसद के समर्थक ओम सिंह के खिलाफ कोतवाली में सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से सांसद रामप्रसाद चौधरी और रूधौली के विधायक राजेन्द्र चौधरी जी को माँ, बहन की गाली दिया। वही दूसरी आईडी से यह कि ये तो साला संसद मे सोने के लिए जाता है। यह आईडी दयाशंकर के नाम से है। इस संबन्ध मे विनय चौधरी पुत्र संतबक्स चौधरी निवासी ग्राम कटरा थाना कोतवाली की ओर से ओम सिंह नामक व्यक्ति पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

Comments