धूमधाम से निकली अंबेडकर शोभायात्रा
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राज्य
- Updated: 15 April, 2024 04:48
- 304
खानपुर
धूमधाम से निकली अंबेडकर शोभायात्रा
मुकेश कुमार
संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का 133वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद कस्बा में आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कस्बा खानपुर में अंबेडकर जन्मोत्सव की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थीं। जन्मोत्सव पर अंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके उपरांत बुद्घ वंदना हुई। अंबेडकर पार्क से बाबा साहब की शोभायात्रा निकाली गई। भव्य आकर्षक झांकियों व बैंड बाजों और डीजे के साथ शोभायात्रा अंबेडकर पार्क से शुरू होकर नगर पंचायत, मुख्य बाजार, एस एल इंटर कॉलेज व सरकारी अस्पताल से होते हुए अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति पर संपन्न हुई। इस दौरान रास्ते में कई जगह ठंडे शर्बत का वितरण किया गया।

Comments