‘धौरहवा’ के ‘सौरभ सिंह’ बने ‘गांव’ के ‘आईडिएल’

‘धौरहवा’ के ‘सौरभ सिंह’ बने ‘गांव’ के ‘आईडिएल’

‘धौरहवा’ के ‘सौरभ सिंह’ बने ‘गांव’ के ‘आईडिएल’

बस्ती। कौन कहता, गांव की मिटटी में पले पढ़े लोग आसमान को नहीं छू सकते। कहतें हैं कि मेहनत करने वालों की सफलता कदम चूमती हैं। जरूरत संसाधनों की नहीं दृढ़ ईच्छा शक्ति की होती है। अगर ऐसा नहीं होता तो बहादुरपुर ब्लाक धौरहरा गांव के सौरभ सिंह गांव वालों के रोल माडल नहीं बनते। इन्होंने अपने को इतना तैयार और मजबूत बनाया सफलता दूर होने न पाए। राष्ट्रीय स्तर की तीन तीन परीक्षाओं को पहली बार में उत्तीर्ण करना आसान नहीं होता, लेकिन इन्होंने अपने संघर्ष के बल पर सौरभ सिंह ने कर दिखाया। पहले ही प्रयास में भारतीय सेना का लेफ्टिनेंट बन गांव, क्षेत्र व देश के युवाओं में यह प्रेरणा जागृत किया है कि मेहनत करने वाले के लिए हर लक्ष्य आसान हैं। बस सपनों में जान होनी चाहिए। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष में दो बार सीडीएस (संयुक्त रक्षा सेवा) की परीक्षा होती है। देश स्तर के बच्चे इसमें सामिल होते हैं। काफी कठिन मेडिकल व परीक्षाएं होती हैं। गिनती के लोगों का चयन होता हैं। ऐसी परीक्षा को पास कर सौरभ सिंह ने जिले का मान बढ़ाया है। सौरभ को एक साथ तीन-तीन सफलता मिली है। सीडीएस के साथ दोबारा सीडीएस प्री परीक्षा और उड़ान अधिकारी की भी परीक्षा पास कर ली है। उनके इस सफलता पर गांव क्षेत्र के लोगों में खुशी है। लोगों ने इन्हें फोन व इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बधाई दी है। सौरभ ने माध्यमिक की पढ़ाई एयर फोर्स बाल भारती स्कूल दिल्ली से किया है। स्नातक भी दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरा किया। एक वर्ष उन्होंने अलग से सीडीएस की तैयारी की। पिता बालगोविंद सिंह ने बताया कि सौरभ को बचपन से ही सेना में अधिकारी बनने की ललक थी। अपने सपने को रंग देने के लिए वह किताबों से जुड़ा रहता था। पहली बार में देश स्तर की संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा पास कर लेफ्टिनेंट के रुप में चयनित हुआ। दोबारा भी सीडीएस प्री निकाल लिया है। उड़ान अधिकारी के लिखित व मौखिक परीक्षा को पास कर लिया है। मेडिकल होना ही बाकी है। सौरभ ने बताया कि वह सीडीएस परीक्षा के माध्यम से अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में जाना चाहते थे। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। सौरभ की सफलता से क्षेत्र के युवाओं लिए प्रेरणा है। सौरभ की सफलता पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह, सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव, पूर्व विधायक महादेवा रवि सोनकर व परिवार के गौरव सिंह, अजीत सिंह, अजय सिंह, अखिलेश सिंह, सोनू सिंह, अनिल सिंह, राजमोहन सिंह  अनिल यादव, परमानंद सिंह, लालजी यादव, आलोक सिंह, प्रबंधक कुंदन सिंह, रतन सिंह, सुधीर सिंह व आशुतोष सिंह, प्रधान नीरज सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई दिया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *