उत्तर प्रदेश में स्कूलों को बंद करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्णःसंजय सिंह
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राज्य
- Updated: 9 July, 2025 04:00
- 190
उत्तर प्रदेश में स्कूलों को बंद करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्णःसंजय सिंह
बस्ती। आम आदमी पार्टी के सांसद, उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के बस्ती आगमन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्कूलों को बंद करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। आम आदमी पार्टी इन सवालों को लेकर आन्दोलन छेड़ेगी। यादव कथा वाचक को मारने पीटने के मामले में कहा कि संघ परिवार जान बूझकर समाज में घृणा, नफरत फैला रहा है। कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ पंचायत चुनाव में उतरेगी। रेलवे स्टेशन से ही संजय सिंह सिद्धार्थनगर केे लिये रवाना हो गये।
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह का स्वागत करने वालों में रजत चौरसिया, कुलदीप जायसवाल, पतिराम आजाद, संजय चौधरी, अनुज पाठक, दुर्विजय यादव, अजय नरायन मिश्र, मिथलेश भारती, चन्द्रभान कन्नौजिया, राम अदालत गुप्ता, रामसजन सूर्यबंशी, सुनीता देवी, अद्या प्रसाद अग्रहरि, रामाज्ञा चौधरी, खुर्शीद आलम, संजय कुमार चन्द्रबंशी, रिजवान, देवनाथ, इन्द्रदेव, रामनरेश प्रजापति, राकेश गौतम, दिनेश, वीरेन्द्र यादव, अजय कुमार, विनय कुमार, वीरेन्द्र कसौधन, यशपाल, रामनरेश, रामराज आदि शामिल रहे।

Comments