- 29°C Noida, Uttar Pradesh |
- Last Update 11:30 am
- 29°C Greater Noida, Uttar Pradesh
हापुड़ न्यूज़
श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जल अभिषेक किया!
हापुड़! सावन मास की शिवरात्रि का पर्व बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। शिवालयों में बम-बम भोले और हर-हर महादेव का उद्धोष शुरू हो गया। दोपहर तक शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही। शिव भक्तों ने विधिवत रूप से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालयों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। शिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में सुबह से घंटे- घड़ियालों की गूंज रही। श्रद्धालु दूध, दही, धी, शहद.बूरा आदि का पंचामृत तैयार करते हुए नंगे पैर शिवालयों पर पहुंचे भांग, धतूरा, बेलपत्र, पुष्प आदि से आराध्य भगवान आछु करें अभिषेक किया गया। बाद में श्रद्धालुओंद्वरा फलों और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों से भगवान शिव का भोग लगाया गया इस दौरान मंदिरों में लंबी-लंबी कतार लग गई। शिवरात्रि पर शिव भक्तों द्वारा उपवास भी रखा गया। घरों में भगवान को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी तैयार किए गए।
मनजीत सिंह की रिपोर्ट
0 Comment