अरे ‘रेडक्रास सोसायटी’ वाले ‘अब’ तो ‘एकता’ दिखा ‘दीजिए’
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 10 January, 2026 20:02
- 111
अरे ‘रेडक्रास सोसायटी’ वाले ‘अब’ तो ‘एकता’ दिखा ‘दीजिए’
बस्ती। रेडक्रास सोसायटी की ओर से भयंकर ठंड के प्रकोप में असहाय एवं गरीबों को तो कंबल बांटे जा रहे हैं, बहुत नेक काम हैं, लेकिन एक नेक काम और कीजिए, इसके बाद जो भी कंबल वितरण का कार्यक्रम हो उसमें कम से कम कार्यकारिणी के सारे सदस्य तो मौजूद रहें। कोई भी संस्था अहम या जिदद से नहीं चलती। संस्था हमेशा भाई चारा और आपसी मेलमिलाप से चलती है। समाज को भी लगता चाहिए कि यह संस्था कुछ लोगों की इच्छा पर नहीं चलनी चाहिए। बहरहाल, कंबल वितरण करके आप लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, इसे कंबल विताण तक ही सीमित मत रखिए। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की बस्ती शाखा लगातार लोगों के बीच में पहुंचकर कंबल व अन्य समाग्रियां बांट रही है। इसी क्रम मे रेडक्रॉस सोसाइटी शुक्रवार को जिले में स्थित इंटीग्रल प्राइवेट आईटीआई हवेली खास में ग्रामीण अंचल के लोगों को इकट्ठा कर कंबल का वितरण किया। सोसाइटी सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार गरीब व जरूरतमंदो की पहचान कर ठंड में कंबल व जरूरत की अन्य राहत सामग्री बाटी जा रही है। इसी क्रम में आज यहां लगभग 40 कंबल ठंड से सिकुड़ रहे जरूरतमंदों में बांटा गया है। संस्था का उद्देश्य मानव के जाल-माल की रक्षा करना है, इसके लिए प्रदेश के सभापति रेडक्रॉस सोसाइटी व उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक जिलों में राहत सामग्रीयों को पहुंचाने का निर्णय लिया गया। जिससे ठंड की वजह से किसी व्यक्ति की जान ना जाये।
कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ओझा ने कहा संस्था ऐसे काम अनवरत रखेगी। उपसभापति एल के पाण्डेय ने कहा कि रेडक्रॉस लगातार अपने उद्देश्यों पर खरा उतर रही है, संस्था ही जरूरतमंदो की मदद हमेशा करती रहती है जो समाज मे दिख रहा। सभापति डॉक्टर प्रमोद चौधरी ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक हित में संस्था सदैव आगे खड़ी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी रणविजय सिंह, डॉ सूर्यांश ओझा, शिवांगी, कौशल राणा, पार्थ यादव, प्रियंका श्रीवास्तव एवं सुभाष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Comments