भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने फिर किया राशन वितरण,
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 10 September, 2025 03:32
- 242
गढ़मुक्तेश्वर न्यूज़
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने फिर किया राशन वितरण,
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनकी लाखों करोड़ों की फसल जल स्तर बढ़ने से नष्ट हो गई है, वहां के किसानों को खाने के लिए राशन भैंसों के लिए चारे की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिस कारण खादर क्षेत्र की महिलाओं अपने बच्चों सहित भैंसा बुग्गी लेकर चारा लेने के लिए बांगर क्षेत्र में सुबह से शाम तक मेहनत करके चारा लाते हैं, और तब जाकर पशुओं का पेट भरते हैं, पिछले 1 महीने मे लगातार तीन बार जलस्तर बढ़ने से लोगों को काफी सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पद अधिकारियों ने, समय-समय पर बाढ़ ग्रस्त किसानों को राशन पहुंचाने का कार्य किया, और कहा हम अपने किसान भाइयों के लिए ज्यादा से ज्यादा राशन वितरण करने का कार्य करेंगे आज फिर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पद अधिकारियों मंडल अध्यक्ष जीते चौहान दिनेश त्यागी नवदीप सिंह सुरेंद्र सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों में राशन भरकर गांव-गांव बाढ़ पीड़ित लोगों तक राशन पहुंचने का कार्य किया,
मनजीत सिंह की रिपोर्ट

Comments