बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों सुर्खियों में हैं,
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 23 January, 2025 23:47
- 376
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों सुर्खियों में हैं, जब उनके घर में 16 जनवरी को चोर घुस आया था, जिससे सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद, सैफ ने अपनी जान बचाने वाले ऑटो रिक्शा ड्राइवर से मुलाकात की। अब उस ड्राइवर की सराहना करते हुए मशहूर गायक मीका सिंह ने उसे 1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने ड्राइवर को 51 हजार रुपये देने की बात कही। साथ ही, उन्होंने सैफ अली खान से अपील की, "सैफ भाई, प्लीज उसे 11 लाख रुपये दे दो। वह रियल हीरो है। मुंबई ऑटोवाला जिंदाबाद।"

Comments