हद कर दीः शादी के दिन दुल्हे के माता और पिता ने चलाया फावड़ा!
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 1 June, 2025 03:26
- 555
हद कर दीः शादी के दिन दुल्हे के माता और पिता ने चलाया फावड़ा!
-बनकटी ब्लॉक के ग्राम बेहिल के रोजगार सेवक और सचिव ने उस दिन दिलीप कुमार के पिता और माता से मनरेगा में फावड़ा चलवा दिया, जिस दिन उसके बेटे का विवाह था, इस तरह का फर्जीवाड़ा सिर्फ बनकटी ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में ही हो सकता
बस्ती। वैसे तो पूरे जिले में मनरेगा में फर्जीवाड़ा हो रहा है, सीडीओ की सख्ती के बाद भी फर्जीवाड़ा जारी है। फर्जीवाड़ा करने वाला पर इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि डीएम और सीडीओ अगर जांच में आ गए तो क्या होगा? कहां से वह मजदूर लाएगें जो उन्होंने कागजों और फोटो में काम करते दिखाया। लगता है, कि सीडीओ साहब भी ठंडे पड़ गएत्र अगर न पड़े होते तो बनकटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेहिल में उस दिन दुल्हे के पिता और माता से मजदूरी न करवाते जिस दिन बेटे की शादी थी, इससे बड़ा फर्जीवाड़े का और कोई सबूत मिल ही नहीं सकता, इसके बाद भी अगर बीडीओ साहब यह कहें कि फर्जीवाड़ा नहीं हो रहा है, तो दनससे बड़ा कोई झूठा बीडीओ नहीं होगा। इसकी शिकायत भ्रष्टाचार के खिलॉफ निरंतर लड़ने और आवाज उठाने वाले गंगाराम यादव ने सीएम से की है। कहा कि बनकटी बेहिल महादेवा मुंडेरवा रोड से बेहिल ताल से होकर जाने वाली एक किलोमीटर कच्चे रोड पर बेहिल के रोजगार सेवक और सचिव मनरेगा में 26 मई से काम करवा रहे है फर्जी हाजरी लगाने का आलम यह है कि बेहिल के चौथी राम पुत्र भोदई एवं उनकी पत्नी गायत्री पत्नी चौथीराम की फर्जी हाजरी 26 मई से 30 मई तक लगा, जब कि 29 एवं 30 मई को बेटे की शादी थी। भला कोई माता-पिता बेटे की षादी वाले दिन फावड़ा चला सकता है। सवाल उठ रहा है, कि क्या बीडीओ साहब इसकी जांच कराएगें या फिर ठंडे बस्ते में डाल देगें? एक साल पहले इसी रोड पर प्रधान रात में मिटटी डलवाकर फर्जी भुगतान करने का प्रयास कर चुके है।

Comments