जीतन राम मांझी ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने की खबरों पर सफाई दी है।
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 23 January, 2025 00:05
- 416
जीतन राम मांझी ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने की खबरों पर सफाई दी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मुंगेर की एक जनसभा में हुई देरी को लेकर उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा था कि "आप लोग देरी कर रहे हैं, जिससे मेरी फ्लाइट छूट सकती है और मुझे कैबिनेट छोड़ना पड़ सकता है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं सभी को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं मरते दम तक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का साथ नहीं छोड़ूंगा।" मांझी के इस बयान के बाद इस्तीफे की खबरों पर विराम लग गया है।

Comments