महाकुंभ में चर्चा का केंद्र बने आईआईटियन बाबा अभय सिंह
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 17 January, 2025 04:35
- 537
महाकुंभ में चर्चा का केंद्र बने आईआईटियन बाबा अभय सिंह के पिता करण ग्रेवाल ने अपने बेटे से भावुक अपील की है। करण ग्रेवाल, जो हरियाणा के झज्जर में वकील हैं, ने कहा कि उनकी बाबा अभय सिंह से आखिरी बार करीब 6 महीने पहले बात हुई थी। इसके बाद से अभय ने परिवार से दूरी बना ली और उनके फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिए।
करण ग्रेवाल ने कहा कि परिवार अभय की घर वापसी की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि अभय घर वापस आ जाए। 6 महीने से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है।"

Comments