सतपाल जांबा और भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 10 October, 2024 06:21
- 734
सतपाल जांबा और भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
कैथल
(कृष्ण प्रजापति)
अब पुंडरी में तेजी से होगा विकास, जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ : निधि मोहन
पुंडरी हल्के से भाजपा प्रत्याशी सतपाल जांबा की ऐतिहासिक जीत पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को धूमधाम से मनाया। लड्डू बांटकर, रंग-गुलाल उड़ाकर, डीजे पर नाचकर और आतिशबाजी जलाकर जीत की खुशी मनाई गई। सतपाल जांबा की इस जीत के साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों की एक नई लहर की उम्मीद जग गई है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला सचिव निधि मोहन ने कहा कि अब पुंडरी में तेजी से विकास होगा और जनता को भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। भाजपा महिला नेत्री ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और सतपाल जांबा के विकास के वादों का परिणाम है। अब पुंडरी में समृद्धि और विकास के नए युग की शुरुआत होगी। निधि मोहन ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

Comments