गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा से टोल हटाने को लेकर छठ वें दिन भी धरना जारी
- Posted By: Tejyug News LIVE
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 27 December, 2025 19:51
- 85
गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा से टोल हटाने को लेकर छठ वें दिन भी धरना जारी
गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा से टोल हटाने को लेकर छठ वें दिन भी जनता के हित मैं अनिश्चितकालीन धरना जारी गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका से टोल हटाने को ब्रिजघाट बायपास स्याना चौराहे पर निकाले जाने की मांग को लठीरा तिगरी गंगा जी पर पुल बनाए जाने की मांग को लेकर समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा कि जा रही मांग के समर्थन में गढ़ तहसील प्रांगण में छठे दिन भी धरना जारी रहा जिसमें नक्का कुआं मंदिर के मुख्य महंत बारहा गिरी महाराज जी ने पहुंचकर कहा की जनहित में सभी मांगे जायज है बृजघाट टोल प्लाजा पर साधु संतों को भी नहीं बक्शा जा रहा है साधु संतों से भी अभद्रता की जा रही है यह टोल अवैध है तो तत्काल प्रभाव से सरकार को गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका से हटाया जाना चाहिए बृजघाट बाईपास को स्याना चौराहे के पास से ही निकाला जाना जनहित में अनिवार्य है महंत बारहा गिरी महाराज जी ने कहा कि जब योगी आदित्यनाथ लाठीरा तिगरी पर पुल बनाई जाने की दो बार घोषणा कर चुके हैं तो उस पुल को क्यूँ नहीं बनाया जा रहा है सारा जाम का झंझट्ट ही खत्म हो जाएगा बहुत कम खर्चे बाईपास के मुकाबले कम ख़र्चे में ये तीगरी पुल बन जाएगा क्योंकि मेरठ साइड का सारा वाहन तीगरी पुल से होकर गुजर जाएगा बृजघाट जाने की जरूरत ही खत्म हो जाएगी यदि बाईपास बनाकर टोल के पास से श्मशान घाट होता हुआ खयाली पूर गांव के निकाला जाता है एवं नया पुल बनाकर उसकी वसूली के लिए टोल की समय सीमा बढ़ाई जाती है या टोल को बड़ा किया जाता है तो साधु संतों का घोर विरोध रहेगा बहुत अधिक लंबे समय से जनता टोल दे रहीं हैं यह ठीक नीति नहीं है इस मौके पर भी हिंदू राष्ट्र सैना के युवा प्रदेश अध्यक्ष मोंटी चौधरी बंटी सिरोही रामपुरा राजेंद्र सिंह मोहित कुमार रामेश्वर त्यागी राजेंद्र कुमार नगर जय सिंह राणा स्वामी सत्यानंद गिरी कपिल यादव डॉक्टर मगन कुमार तोमर बबलू कुमार उमेश लोधी बबली शर्मा विनोद गिरी अतर सिंह कटारिया योगेन्द्र चौधरी अरुण अग्रवाल अमित कुमार सेन ललित त्यागी रविंद्र प्रकाश हरशरन प्रजापति इत्यादि रहे

Comments