प्रदेश में कोहरे का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

प्रदेश में कोहरे का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

लखनऊ

प्रदेश में कोहरे का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

मौसम

प्रदेश में कोहरे का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ अवध क्षेत्र भी घने से बहुत घने कोहरे की चपेट में है और फिलहाल इससे राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 52 जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। सर्दी में भी कमी आने की संभावना नहीं है, बल्कि अगले दो दिनों में रात के साथ-साथ दिन में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं।


मौसम विभाग ने बताया कि देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान बहुत घना कोहरा पड़ सकता है।

वहीं कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया सहित आसपास के क्षेत्रों में भी घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कोहरे का असर सुबह के साथ-साथ शाम से और अधिक बढ़ेगा।

सावधानी बरतने की सलाह

रात और तड़के यात्रा करने वाले वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि कई जिलों में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट सकती है। राजधानी लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *