Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
राज्य

ऊंचागांव की मढ्ढियाँ कलां में गंदगी को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश

ऊंचागांव की मढ्ढियाँ कलां में गंदगी को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश 

ऊंचागांव : विकासखंड क्षेत्र के गांव ऊंचागांव के मढ्ढियां कलां के महिलाओं व ग्रामीणों द्वारा कई महीनों से गांव हो रही गंदगी की लगातार कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रधान और सचिव द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बुधवार को गांव की महिलाओं ने प्रधान और सचिव के खिलाफ़ आक्रोष जताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि गांव के मुख्य रास्तों और गली मोहल्लों में कई महीनों से कोई सफाई क्रमचारी नहीं पंहुचा है। महिला सुंदरी देवी, कमलेश देवी, हरकली देवी, दुलारी, रजनी देवी, विमला देवी, पिंकी, मूर्ति देवी, ओमा देवी, कुसुम देवी, गीता देवी, आदि ने बताया कि गांव के मुख्य रास्तों पर और गांव के गली मोहल्लों में भी कई महीनों से कोई सफाई नहीं कराई गई है। गांव में जगह जगह गंदगी के ढेर ही ढेर लगे नजर आ रहे हैं। गंदगी होने की वजह से मच्छर भी भारी संख्या में पनप रहे हैं। महिलाओं ने प्रधान और सचिव पर आरोप लगाते हुए बताया है कि गांव में मच्छरों से बचाव के लिए कई महीनों से कोई फागिंग छिड़काव नहीं कराया गया है। जिसके चलते गांव में बीमारी फैल रही है। लेकिन आज तक किसी भी आला अधिकारी ने गंदगी की समस्या के समाधान के लिए जहमत नहीं उठाई है। महिलाओं ने कहा है कि यदि शीघ्र ही समशाया का समाधान नहीं हुआ तो ऊंचागांव ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं कई महीनों से बरती जा रही प्रधान और सचिव द्वारा समस्या नहीं सुने जाने को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोष पनप रहा है। वर्जन : गंदगी की समस्या की जानकारी नहीं दी गई है, तत्काल गंदगी की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। : खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ऊंचागांव

You can share this post!

आवारा गौवंश उजाड़ रहे किसानों की फसल , किसान कर रहे कड़ाके की ठंड में खेतों की रखवाली

एचटी लाइन खींचते समय मजदूर झुलसा

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments