Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
राज्य

विकास पुस्तिका’ का ‘विमोचन’ करवाकर ‘प्रदेश’ के ‘हीरो’ बने ‘यशंकात सिंह’!

विकास पुस्तिका’ का ‘विमोचन’ करवाकर ‘प्रदेश’ के ‘हीरो’ बने ‘यशंकात सिंह’!


-चौथी बार रामनगर ब्लाक के विकास पुस्तिका का विमोचन कराने वाले ब्लॉक प्रमुख यशंकात सिंह प्रदेश के पहले क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष बन गए

-इनके इस प्रयास की प्रशंसा नीति आयोग के सदस्य भी लखनऊ में भरी बैठक में कर चुके

-विकास कार्यों का ब्यौरा देना ईमानदारी का प्रतीकः विजय लक्ष्मी

बस्ती। क्या आप लोगों को मालूम हैं, कि रामनगर क्षेत्र पंचायत के अध्यक्ष यशंकात सिंह प्रदेश के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने लगातार चार सालों से क्षेत्र पंचायत की विकास पुस्तिका का विमोचन कराते आ चुके है। इनके इस प्रयास की प्रशंसा नीति आयोग के सदस्य भी लखनऊ में भरी बैठक में कर चुके है। विकास पुस्तिका विमोचन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने भी ब्लॉक प्रमुख की प्रषंसा करते हुए कहा कि विकास कार्यों का ब्यौरा देना ईमानदारी का प्रतीक होता है। कहा कि इस तरह की ईमानदारी सभी क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों को दिखानी चाहिए। इससे क्षेत्र पंचायत के लोगों का भरोसा और विष्वास बना रहता है। फिर किसी को यह कहने की आवष्कता नहीं पड़ेगी कि हमने यह-यह विकास किया। विकास पुस्तिका किसी भी क्षेत्र पंचायत के कार्यो का आइना होता है, इस पुस्तिका को पढ़ने के बाद कोई आरटीआई के तहत कार्यो का ब्यौरा नहीं मांग सकता है। सवाल उठ रहा है, कि क्यों नहीं जिले सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों ने ईमानदारी दिखाया? कहा भी जाता हैं, कि अगर वाकई विकास किया है, तो विकास पुस्तिका का विमोचन करवाने में क्या दिक्कत हैं? यह एक ऐसा सवाल हैं, जिसका जबाव यशंकात सिंह के आलावा और किसी के पास नहीं होगा। इच्छा तो जिले के कई प्रमुखों ने जताई, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाए। प्रतिवर्ष ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह के द्वारा वर्ष भर में कराए गए विकास कार्यों का प्रस्तुत विवरण इस पुस्तिका में रहता है। रामनगर ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने रामनगर ब्लॉक के विकास पुस्तिका के चौथे संस्करण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर जनप्रतिनिधि कि यह जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को जनता और सरकार के समक्ष प्रस्तुत करें। जिससे जनता और सरकार उस कार्य का मूल्यांकन कर सके। मंत्री ने कहा कि यह तभी संभव है। जब जनप्रतिनिधि पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने क्षेत्र के विकास में तन्मयता से लगा होता है। कहा कि जनप्रतिनिधि के द्वारा अपने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा देना ईमानदारी का प्रतीक है। जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानंद मिश्र ने कहा कि जिस उद्देश्य से रामनगर ब्लॉक के प्रतिनिधित्व के लिए ब्लॉक प्रमुख चुना गया था उसे यशकांत सिंह ने पूरा किया। कार्यकाल सही मायने में उचित निर्णय था। उन्होंने कहा कि रामनगर क्षेत्र पंचायत क्षेत्र के जो भी बचे हुए विकास कार्य हैं, उसे आने वाले दिनों में पूरा किया जाएगा। जनसभा में आए हुए आम जनमानस को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और क्षेत्र की जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी दी थी। उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास किया हूँ। आगे भी हर संभव प्रयास करके रामनगर विकास क्षेत्र को उत्तर प्रदेश में टॉप पर लाने के लिए प्रयासरत रहूंगा। रामनगर ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, भाजपा नेता दुष्यन्त सिंह, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रत्यूश सिंह, भाजपा नेता पुष्करादित्य सिंह, ब्लॉक प्रमुख आलोक चौधरी, हरीश सिंह, रोली सिंह, आशा सिंह, संगीता जायसवाल एवं भाजपा जिला का समिति सदस्य नितेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

You can share this post!

हरीशजी’ संकट ‘खाद’ का ‘नहीं’, ‘कालाबाजारीे’ का!

आचार्य जी ने आधुनिक समाज को एक अत्यंत प्रासंगिक संदेश दिया

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments