Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
राज्य

विश्व हिन्दू महासंघ का रचनात्मक प्रयास सराहनीयःआसमा सिंह

विश्व हिन्दू महासंघ का रचनात्मक प्रयास सराहनीयःआसमा सिंह

-योगीजी के जन्म दिन पर सम्मानित हुईं विभूतियांः 111 ने किया रक्तदान-

धार्मिक स्थानों का जीर्णोद्धार कराकर सनातन परम्परा को मजबूती दे रहे हैं योगी आदित्यनाथःअखिलेश सिंह

-पूरा देश सैनिकोें के शौर्य के आगे नत मस्तकः महेश शुक्ल

बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के संयोजन में योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्म दिन पर प्रेस क्लब सभागार में रक्तदान और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सैनिकों को समर्पित रक्तदान शिविर में कुल 111 लोगों ने रक्तदान किया।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में राजमाता आशिमा सिंह और मुख्य वक्ता के रूप में महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘राना’ और गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि आज पूरा देश सैनिकोें के शौर्य के आगे नत मस्तक है। जन्म दिन और गंगा दशहरा, पर्यावरण दिवस पर रक्तदान का आयोजन सुखद पहल है। इससे अनेक लोगों का जीवन संवरेगा। वक्ताओं ने  विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा किये जा रहे रचनात्मक कार्यों को सराहा। महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे से जो रक्तदान शुरू हुआ वह शाम तक जारी रहा। जिला अस्पताल, सेवा ब्लड बैंक और बस्ती चैरीटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से 151 लोगों ने रक्तदान किया। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल के साथ ही अंकुर वर्मा कुलदीप मिश्र, चन्द्रशेखर कमलापुरी, अजय मिश्र, प्रमोद पाण्डेय, महन्थ गिरिजेश दास, विजय शंकर शुक्ल, सौरभ तिवारी के साथ ही महासंघ के अनेक पदाधिकारियों ने महासंघ की भूमिका, रक्तदान के औचित्य आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा अनेक विभूतियों को अंग वस्त्र, प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कहा कि विकास और हिन्दुत्व की रक्षा के लिये उनका योगदान अभूतपूर्व है। काशी विश्वनाथ कारीडोर, अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर और प्रदेश के अनेक मंदिरों, धार्मिक स्थानों का जीर्णोद्धार उन्होने सनातन परम्परा को मजबूती दी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेश हिन्दस्ुथानी, मुन्ना सिंह, राकेश सिंह, विपिन सिंह, राहुल कमलापुरी, जितेन्द्र सिंह, सतीश पाण्डेय, धर्मेन्द्र वर्मा, वेद प्रकाश, अभिषेक, दिलीप पाण्डेय, अंकित सिंह, राजेश कसौधन, प्रेम प्रकाश, शिवांश पाण्डेय, वेद प्रकाश, राजीव त्रिपाठी, अर्पण श्रीवास्तव, सुमन सिंह, गीता देवी, रोशनी यादव, प्रिन्सी सिंह, फूलमती देवी, मालती देवी, कंचन विश्वकर्मा, पूनम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

You can share this post!

सचिव छुटटी पर, फिर भी उनकी आईडी का हो रहा इस्तेमाल

डीएम साहब, भरोसे लायक नहीं रहे सीआरओ, बदल दीजिए!

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments